Cyclone Tauktae का लैंडफॉल Diu के पूरब में सौराष्ट्र तट पर आज रात 8:00 से 11:00 बजे के बीच : IMD

03/11/2026 · Mausam Station

Descrição

Cyclone Tauktae की वजह से सौराष्ट्र में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का अंदेशा है मौसम विभाग के मुताबिक कच्छ के इलाके में भी 17 तारीख की रात और 18 तारीख की सुबह तक झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है खंभात की खाड़ी में साइक्लोन की वजह से ऊंची ऊंची लहरें उठने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी कर दी है कई इलाकों को समंदर में ऊंची लहरों की वजह से खाली करा लिया गया है लोगों को समंदर के किनारे ना जाने की सलाह दी गई है
मौसम विभाग के मुताबिक जब साइक्लोन गुजरात के तट से टकराएगा तो इसकी हवाओं की स्पीड 155 से 165 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी जिसमें हवा के झोंके 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकते हैं
#CycloneTauktae
#CycloneTauktaeLandfall

Palavra-chave: cyclone gombe

Tags: Mausam · Weather · Latest · News · cylone · tauktae